April 17, 2026
image (3)

पूर्णिया शिक्षा परियोजना कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। विशेष निगरानी इकाई (Vigilance) की टीम ने सहायक अभियंता भूषण कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
बिल पास कराने के नाम पर मांगी गई थी रिश्वत
जानकारी के अनुसार, सहायक अभियंता भूषण कुमार पर आरोप है कि उन्होंने नंदन कुमार झा से बिल पास करने के एवज में कमीशन की मांग की थी। पीड़ित की शिकायत के बाद मामले की जांच की गई और निगरानी विभाग ने ट्रैप की योजना तैयार की। निगरानी विभाग की टीम ने तय योजना के तहत कार्रवाई करते हुए सहायक अभियंता को रिश्वत की राशि लेते ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए अपने साथ ले जाया गया। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा परियोजना कार्यालय में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच आगे भी जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *