June 17, 2026
BIHAR (2)

झारखंड क्षत्रिय संघ महिला इकाई की ओर से सोमवार को माईकल जॉन ऑडिटोरियम में क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय थे।

झारखंड क्षत्रिय संघ महिला इकाई की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में का उद्घाटन विधायक सरयू राय, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, झारखंड प्रशासनिक सेवा की डिप्टी कलेक्टर पारूल सिंह, संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, प्रभाकर सिंह, महिला अध्यक्ष कविता परमार, युवा अध्यक्ष नीरज सिंह, महासचिव मंज सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग बोर्डों के सिटी टॉपर्स को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा झारखंड क्षत्रिय संघ की ओर से प्रतिवर्ष प्रदान किए जाने वाले क्षत्रिय गौरव सम्मान से उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर समाज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. इस मौके पर करीब 70 दसवीं कक्षा के, 40 बारहवीं कक्षा के छात्रोंं के अलावा अन्य कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले लगभग 20 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन मंंजू सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *