July 21, 2026
tata

टाटा स्टील चेस ट्रेनिंग सेंटर में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शहर के शतरंज खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने एकत्र होकर शतरंज के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने शतरंज के महत्व, मानसिक विकास में इसकी भूमिका तथा युवाओं को इस खेल से जोड़ने की आवश्यकता पर चर्चा की। इस दौरान प्रतिभागियों ने खेल भावना, अनुशासन और रणनीतिक सोच को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में टाटा स्टील के वरिष्ठ प्रबंधक (स्पोर्ट्स) संजय मिश्रा, टाटा स्टील चेस ट्रेनिंग सेंटर के कोच सौखिन कुंडू तथा जयंत भुइयां सहित कई खिलाड़ी, प्रशिक्षक और शतरंज प्रेमी उपस्थित रहे।
इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि धैर्य, एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से इस खेल को अपनाने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *