November 4, 2026
image (1)

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर में पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर 8 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 1 लाख 46 हजार रुपए नगद, करीब एक दर्जन मोबाइल फोन और जुआ खेलने का सामान जब्त किया। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा को मिली सूचना के आधार पर विशेष पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने सदातपुर के ठिकाने को घेरकर छापा मारा।
एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कार्रवाई की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के लिए बनी थी टीम एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने विशेष पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस बल ने सदातपुर स्थित उस संदिग्ध ठिकाने को चारों तरफ से घेर लिया जहां जुए का यह अवैध खेल लंबे समय से चल रहा था।
पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से आरोपियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे मौके पर ही धरे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *