November 21, 2026
WhatsApp Image 2026-11-20 at 9.47.00 AM

ज्वाइंट काउंसिल ऑफ एक्शन (जेसीए), नई दिल्ली के आह्वान पर गुरुवार को आयकर विभाग, जमशेदपुर के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने प्रधान आयकर आयुक्त के चैंबर के समक्ष अर्धदिवसीय धरना दिया। धरने के माध्यम से कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।

धरने का नेतृत्व आईटीजीओए जमशेदपुर के सचिव के. श्रीनिवास और आयकर कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कर्ण ने किया। इस दौरान आयकर कर्मचारी महासंघ (बिहार-झारखंड) के अध्यक्ष अविनाश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकार, सेवा सुरक्षा और सम्मान की लड़ाई मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों से एकजुट रहने की अपील की।

जेसीए ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। इसके तहत सर्च एवं सर्वे तथा टीडीएस सर्वे के कार्यों से दूर रहने और निर्धारित तिथियों पर पूर्ण दिवसीय वॉकआउट जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। धन्यवाद ज्ञापन नरेंद्र कुमार कर्ण ने किया। उन्होंने भविष्य में भी आंदोलन जारी रखने और संगठन की एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण चौहान, अंजलि लकड़ा, संतोष चौबे, सुजीत कुमार, बिरमल हांसदा, घनश्याम चौबे, त्रिलोचन हरपाल, अनिता, अनिमा सहित अन्य कर्मचारियों का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *