July 3, 2026
BIHAR (1)

समय रफ्तार और बाजार की मांग के अनुसार रोजगार के मायने भी बदल रहे हैं। वर्तमान में कॉर्पोरेट जगत में सिर्फ एक पारंपरिक डिग्री के सहारे बेहतरीन नौकरी पाना अब आसान नहीं रह गया है। आज के युग में कंपनियों को ऐसे युवाओं की तलाश है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल मार्केटिंग और फिनटेक जैसी आधुनिक तकनीकों में न सिर्फ निपुण हों, बल्कि उन्हें व्यावहारिक अनुभव (प्रैक्टिकल नॉलेज) भी हो।

समय की इसी मांग और इंडस्ट्री की जरूरतों को भांपते हुए, जमशेदपुर की “अरका जैन यूनिवर्सिटी (एजेयू)” ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया है। विश्वविद्यालय ने 15 ऐसे विशेष ‘इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड प्रोग्राम्स’ शुरू किए हैं, जो सीधे तौर पर छात्रों को भविष्य की नौकरियों (फ्यूचर जॉब्स) के लिए तैयार करते हैं।

क्या है इन कोर्सेज की खासियत?

यूनिवर्सिटी प्रबंधन के अनुसार, ये सभी नए प्रोग्राम्स देश की दिग्गज औद्योगिक संस्थाओं के साथ मिलकर डिजाइन किए गए हैं। इसका मकसद यह है कि विद्यार्थी सिर्फ किताबें न पढ़ें, बल्कि पढ़ाई के दौरान ही यह भी जान लें कि आज की इंडस्ट्री में कौन-कौन सी नई तकनीकें और कार्यशैलियां इस्तेमाल हो रही हैं। इन प्रोग्राम्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि विद्यार्थियों को “इंडस्ट्री सर्टिफिकेशन, लाइव प्रोजेक्ट्स, इंटर्नशिप” और उद्योग विशेषज्ञों (इंडस्ट्री एक्सपर्टस) के सीधे मार्गदर्शन का लाभ मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *