November 23, 2026
WhatsApp Image 2026-11-23 at 10.01.30 AM

ऑल इंडिया वूमेन्स कॉन्फ्रेंस की जमशेदपुर शाखा की ओर से महिलाओं पर घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा और अत्याचार के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रविवार को वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। एआईडब्ल्यूसी के 100वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस वॉकाथॉन की शुरुआत जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से हुई। प्रतिभागियों ने जुबिली पार्क होते हुए वापस जेआरडी तक मार्च किया। इस दौरान महिलाओं ने सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से जुड़े नारे लगाए। इस मौके पर
एआईडब्ल्यूसी के तीन विद्यालयों के ने नुक्कड़ छात्रों ने नाटक के माध्यम से महिला शोषण और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
एआईडब्ल्यूसी की संरक्षक डेझी ईरानी के अलावा अध्यक्ष पारुल मंगल, उपाध्यक्ष विनीता शाह, सचिव मोनिका बर्मन सहित अन्य पदाधिकारी व अन्य सदस्य मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *