June 6, 2026
ENVIROMENT (2)

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पौधारोपण किए गए। इस दौरान लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभाग की ओर से एक जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम धालभूमगढ़ स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती, घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, डीएफओ शबा आलम अंसारी सहित वन विभाग  मैंगो वरुण प्रमंडल के अधिकारी दिग्विजय सिंह धालभूमगढ़ के फॉरेस्ट रेंजर समेत कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि वी बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।

इस मौके पर ग्रामीणों के बीच विभिन्न उपयोगी सामग्रियों का वितरण भी किया गया। लाभुकों को सोलर चूल्हा, टॉर्च समेत अन्य सामग्री प्रदान की गई। सभा को संबोधित करते हुए विधायक सोमेश सोरेन ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर या आसपास कम से कम तीन पौधे अवश्य लगाने चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि घर में बच्चे के जन्म के अवसर पर पौधारोपण की परंपरा शुरू की जाए, जिससे भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को भी लाभ मिल सके। विधायक समीर मोहंती ने कहा कि झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के कारण देशभर में अलग पहचान रखता है। बड़े महानगरों में भले ही ऊंची-ऊंची इमारतें दिखाई देती हों, लेकिन झारखंड जैसी प्राकृतिक संपदा और हरित वातावरण वहां नहीं मिल सकता। उन्होंने लोगों से जंगलों और वन्य संपदा के संरक्षण में सहयोग करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि झारखंड पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। राज्य सरकार और मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के सतत विकास तथा खनिज एवं प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया तथा अधिक से अधिक पौधारोपण कर हरित झारखंड के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *