August 14, 2026
BIHAR

जमशेदपुर ने एक्सएलआरआई के सर जहांगीर गांधी पुस्तकालय में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया गया। यह आयोजन भारतीय पुस्तकालय विज्ञान के जनक पद्मश्री डॉ. एस.आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती के अवसर पर हुआ।
इस दौरान डॉक्टोरल थीसिस के रेट्रोस्पेक्टिव डिजिटाइजेशन, ऑफ-साइट एक्सेस पोर्टल XL-LibRemote और एआई आधारित लाइब्रेरी असिस्टेंट Nova 3.0 – XL-LibBot का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और कर्मचारियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी, शोधार्थी, विद्यार्थी और पुस्तकालय टीम मौजूद रही। एक्सएलआरआई ने तकनीक आधारित पुस्तकालय सेवाओं और शोध सुविधाओं को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *