June 15, 2026
bihar (2)

राज क्लब गंडा समाज के तत्वावधान में रविवार को बिष्टुपुर स्थित निर्मल भवन, सर्किट हाउस एरिया में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड में गंडा समाज को अनुसूचित जाति (एससी) की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि गंडा समाज की यह मांग नई नहीं है, बल्कि कई वर्षों से लंबित है। समाज के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए अब आंदोलन को तेज किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो समाज के लोग अपने हक और अधिकार के लिए सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि गंडा समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर जल्द ही झारखंड सरकार के नाम एक मांग पत्र सौंपा जाएगा। इस अवसर पर ओडिशा के भुवनेश्वर से आए सम्बलपुरी फिल्म “जंगल जलुछे” के अभिनेता एवं निर्देशक सरोज भुइयाँ को राज क्लब गंडा समाज के अध्यक्ष नरेश कुमार टांडिया ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। बैठक में धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, चक्रधरपुर तथा पूर्वी सिंहभूम सहित विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

उपस्थित प्रमुख लोगों में मोतीलाल करन, दिलीप कुमार सुना, मनोज नाग, सुक्रित सागर, कार्तिक दीप, कृपा नाग, मदन कुमार, शंकर टांडी, सागर सोना, सोनू सोना, रवि महानंद, रथो हरपाल, रोहित दीप, महेंद्र महानंद, महिला समिति अध्यक्ष लक्ष्मी महानंद, संध्या सोना, रस्मीता नाग, माही बिस्वाल, रजनी बाग, निशा हरपाल, पूनम भुइयाँ, बबली कुमार, प्रिया टांडी, अंजलि छतर एवं अरुणदीप सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।समाज के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *