दिन मंगलवार। सुबह के 11 बजे। बेतिया सदर अंचल की आबोहावा हर दिन की तरह सामान्य थी। 38 डिग्री तापमान में धूप से झुलसते लोग पहुंचे थे। क्योंकि प्रखंड कार्यालय में सहयोग शिविर भी लगने वाला था।
सीओ के कार्यालय से पश्चिम सहयोग शिविर लगा था। सहयोग शिविर में लोग पहुंचे थे। इसबीच, 11:30 बजे के आसपास निगरानी की टीम ने अंचल के डेटा एंट्री आपरेटर राजकुमार मिश्रा को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
