June 29, 2026
BIHAR (1)

​जमशेदपुर के सोनारी दोमुहानी संगम घाट स्थित प्रसिद्ध श्री श्री सिद्धेश्वरी श्मशान काली माता मंदिर में आज माता कामाख्या, कामेश्वरी, योनिश्वरी, वागीश्वरी की पाषाण मूर्ति (पृथ्वी की योनि स्वरूपा मूर्ति) और योनि तंत्र की प्राण प्रतिष्ठा का विशेष आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान पूरी तरह से गुप्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया, क्योंकि माता की यह शक्ति गुप्त मानी जाती है और वे मुख्य रूप से पर्दे में विराजमान रहती हैं।

​कामाख्या के मुख्य पुरोहित ने कराया अनुष्ठान

​इस विशेष प्राण प्रतिष्ठा कार्य को संपन्न कराने के लिए कामाख्या मंदिर के खानदानी पंडा और मुख्य पुरोहित श्री विश्वजीत बनर्जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इस अनुष्ठान को पूरा किया। श्री बनर्जी का परिवार परंपरागत रूप से कामाख्या मंदिर से जुड़ा हुआ है और वे वर्तमान में जमशेदपुर में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

​मंदिर के सेवक महंत सीताराम शरण चौधरी ने कहा कि

​सोनारी दोमुहानी संगम घाट पर स्थित यह मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का एक बड़ा केंद्र है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, यहाँ समय-समय पर विभिन्न माताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाती रही है, जिससे इस स्थान की आध्यात्मिक ऊर्जा और महत्व लगातार बढ़ रहा है। आज के इस अनुष्ठान के बाद मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

इस मौके पर मंदिर के महंत सीताराम शरण चौधरी, पुनीता चौधरी, विनय कुमार, रितेश सिन्हा, रीचा सिंह सुष्मिता बाग, कात्यायनी सिन्हा, विनय सिन्हा, आदित्य सिंह,  सुमन देवी, निधि सिंह, अनोखा, सोनू, अभिजीत सिन्हा समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *