हमारे कृषि प्रधान देश में गोवर्धन पूजा जैसे प्रेरणाप्रद पर्व की अत्यंत आवश्यकता है जिसके जरिए पृथ्वी और गाय दोनों के विकास, उन्नति और संवर्धन के वास्ते सदा प्रयत्नशील रहने का महान संदेश मिलता है, और ब्रजवासियों का यह मुख्य त्योहार अन्नकूट महोत्सव के रूप में गोवर्धन पूजा के दिन यानी कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है। अन्नकूट और गोवर्धन पूजा का पर्व भले ही अति प्राचीनकाल से चला आ रहा हो, परंतु इसका आज का विधान द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण के इस धरा पर अवतार लेने के पश्चात आरंभ हुआ, जब उस दिन वर्षा के देवता इंद्र की पूजा के स्थान पर अब गोवर्धन पूजा भी प्रचलन में आ चुकी है और धर्मग्रंथों में पशुधन व अन्न के भंडार के निमित्त इंद्र, वरुण तथा अग्नि आदि देवताओं की पूजा का उल्लेख मिलता है। बालखिल्य ऋषि का मत है कि अन्नकूट और गोवर्धन उत्सव भगवान श्रीविष्णु की प्रसन्नता हेतु मनाया जाना चाहिए क्योंकि इन पर्वों से गायों का कल्याण होता है, संतति, ऐश्वर्य और सुख की प्राप्ति होती है, इसलिए कार्तिक मास में किए जाने वाले हर जप, होम और अर्चन की फल प्राप्ति के लिए गोवर्धन पूजन जरूर करना चाहिए।
