केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र (आरटीसी) की स्थापना के लिए किशनगंज जिले के पोठिया अंचल में 110 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।
यहां एक हजार सीआईएसएफ जवानों को प्रशिक्षण भी मिलेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने एक्स हैंडल पर इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण निर्णय से राज्य और देश की सुरक्षा, अवसंरचना को मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं विकास के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है।
