April 17, 2026
image (5)

सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार, कारतूस, मोबाइल फोन और चोरी के जेवर बरामद किए हैं।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर मैरवा थाना पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजनीश यादव, मोहम्मद वसीम मियां और ऋषभ कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन, तीन मोटरसाइकिल, एक लेडीज पर्स तथा सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं।

इस संबंध में एसडीपीओ गौरी कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई नहीं करती तो क्षेत्र में बड़ी आपराधिक घटना घट सकती थी। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *