August 18, 2026
Screenshot 2026-08-18 125731

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार सार्वजनिक परीक्षाओं में सुधार के लिए व्यापक कदम उठा रही है। उन्होंने नक्सलवाद से निपटने को बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि बताते हुए कहा कि कभी नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में अब विकास और उत्साह का माहौल है। राष्ट्रपति ने भारत की आर्थिक प्रगति पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि देश आत्मनिर्भरता की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और 6.5 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। उन्होंने कश्मीर घाटी में रेल संपर्क पूरा होने को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया, जिससे व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने स्वदेशी रक्षा निर्माण की क्षमता को परखा और इसके परिणामों ने साबित किया कि भारत सुरक्षा संबंधी कई आवश्यकताओं को घरेलू स्तर पर पूरा करने की स्थिति में पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *