अरका जैन यूनिवर्सिटी की ओर से शनिवार को यूनाइटेड क्लब में ‘फैशन फॉरवर्ड 2026’ का आयोजन किया गया जिसमें रचनात्मकता, स्टाइल व आधुनिक फैशन ट्रेंड्स का अद्भुत संगम देखने के मिला. कार्यक्रम का संचालन यूनिवर्सिटी के फैशन डिजाइनिंग विभाग की ओर से किया गया।
अरका जैन यूनिवर्सिटी की ओर से शनिवार की शाम यूनाइटेड क्लब में आयोजित ‘फैशन फॉरवर्ड 2026’ में अतिथि के रूप में झारखंड के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर आर के सिंह, जादूगोड़ा की मुखिया माला गुप्ता, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मानव केडिया, आकेएफएल के सीईओ शक्ति सेनापति, आधुनिक के सीईओ अरुण मिश्रा, टाटा स्टील स्किल डेवलपमेंट के हेड कैप्टन अमिताभ व लेफ्टिनेंट संगीता, टाटा स्टील लीगल सर्विसेज के हेड ज्ञानेंद्र कर्ण, अर्बन डिजाइन्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक बिरेन्द्र रावत, एससीसीएन न्यूज के निदेशक प्रशांत, एएसजी आई हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डा. नितेश कुमार सिंह, संजीव नेत्रालय के मेडिकल हेड सह निदेशक डा. संजीव त्रितिया मौजूद थे. अतिथियों का स्वागत अरका जैन यूनिवर्सिटी के निदेशक डा. अमित कुमार श्रीवास्तव ने किया।
इस फैशन इवेंट में उभरते हुए डिजाइनर श्रेया, सादिया कौसर, दीपिका कुमारी, सोनाली मयाती ने अपने अनोखे कलेक्शन प्रस्तुत किए. उनके डिजाइनों में पारंपरिक व आधुनिक फैशन का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला, जिसने दर्शकों को काफी प्रभावित किया. कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सूरत से आए सेलिब्रिटी डिजाइनर श्याम शर्मा व प्रीति यादव की मौजूद थी. उनके अनुभव व मार्गदर्शन ने प्रतिभागियों को नई दिशा व प्रेरणा प्रदान की. कार्यक्रम में आए अतिथियों ने भी प्रतिभागियों को प्रत्साहित व उनके प्रयास की सराहना की. इस आयोजन से न केवल छात्रों की प्रतिभा को मंच मिला, बल्कि फैशन इंडस्ट्री में उनके भविष्य के अवसरों को भी मजबूती मिली. अरका जैन यूनिवर्सिटी के बताया कि फैशन फार्वर्ड 2026 ने एक बार फिर यह साबित किया कि अरका जैन यूनिवर्सिटी नवाचार, रचनात्मकता और व्यावसायिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है. इस मौके पर अरका जैन यूनिवर्सिटी के निदेशक डा. अमित कुमार श्रीवास्तव, यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट बोर्ड के चेयरमैन डा. एस एस रजी, प्रति कुलपति डा. अंगद तिवारी, डा. जसवीर सिंह धंजल, नितेश राज, प्रो. पारसनाथ मिश्रा, मनोज पाठ, अरविन्द पांडेय आदि मौजूद थे।
