अरका जैन यूनिवर्सिटी में देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की अग्रणी कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की ओर से कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव अभियान चलाया गया जिसमें यूनिवर्सिटी के 84 छात्रों का चयन किया गया. इन छात्रों का चयन ट्रेनी इंजीनियर पद के लिए किया गया है. चयनित छात्र बी-टेक सीएसई (पासिंग इयर 2026) के हैं. इन छात्रों की नियुक्ति कोलार, बेंगलुरु में की जाएगी. पूरी चयन प्रक्रिया वर्चुअल मोड में संपन्न हुई।
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर निर्माण क्षेत्र में तेजी से उभरती हुई कंपनी है। यह एप्पल आईफोन के लिए हाई-प्रिसिजन कंपोनेंट्स निर्माण, सेमीकंडक्टर निर्माण व अत्याधुनिक तकनीकी सेवाओं के क्षेत्र में कार्य कर रही है. यूनिवर्सिटी के छात्रों का बड़ी संख्या मेंं चयन पर उत्साह व खुशी का माहौल देखने को मिल रहा. चयनित छात्रों ने यूनिवर्सिटी के प्रदान किए गए तकनीकी प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, मॉक इंटरव्यू व उद्योगोन्मुख शिक्षा ने उन्हें इस सफलता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान किया है।
अरका जैन यूनिवर्सिटी के निदेशक व रजिस्ट्र्रार डा. अमित कुमार श्रीवास्तव ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता यूनिवर्सिटी के उद्योग अकादमिक समन्वय, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण व छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम हैं. उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी भविष्य में भी छात्रों के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डा. ईश्वरन अय्यर व प्रतिकुलपति डा. अंगद तिवारी ने चयनित छात्रों को बधाई दी।
