October 3, 2026
AMAZON

अमेज़न ने आज अपनी अल्ट्रा-फास्ट डिलीवरी सेवा अमेज़न नाउ के की घोषणा की। यह सेवा अब भारत के 120 से अधिक शहरों में उपलब्ध है – यानी महज़ दो हफ्तों में इसकी पहुंच दोगुनी हो गई है। अमृतसर, अबोहर, जालंधर, अंबाला, मैंगलोर, मणिपाल, वाइज़ैग, कोच्चि, चंगनास्सेरी, भुवनेश्वर और कारवार जैसे शहरों के ग्राहकों को अब अमेज़न नाउ के ज़रिए मिनटों में डिलीवरी मिल रही है। यह सेवा रोज़मर्रा की ज़रूरत की दसियों हज़ार वस्तुओं का व्यापक चयन पेश करती है – ग्रॉसरी (फल-सब्ज़ियों और फ्रोज़न फूड सहित), पर्सनल केयर, फैशन व ब्यूटी से लेकर छोटे अप्लायंसेज़, होम व किचन प्रोडक्ट्स और भी बहुत कुछ। इन ऑर्डर्स को लगभग 800 माइक्रो-फुलफिलमेंट और अर्बन फुलफिलमेंट सेंटर्स के नेटवर्क के ज़रिए पूरा किया जाता है।

“अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल से पहले, उत्तर में अमृतसर और अबोहर से लेकर दक्षिण में कोच्चि और चंगनास्सेरी तक – भारत के भीतरी इलाकों तक अमेज़न नाउ के साथ अल्ट्रा-फास्ट डिलीवरी पहुंचाते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। हर तिमाही ऑर्डर्स दोगुने होने के साथ अमेज़न नाउ, अमेज़न इंडिया के इतिहास की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली ई-कॉमर्स बिज़नेस यूनिट बना हुआ है। यह तेज़ रोलआउट देशभर के ग्राहकों तक तेज़ और भरोसेमंद डिलीवरी पहुंचाने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। इस त्योहारी सीज़न में हम अपने विस्तार को आगे बढ़ाते हुए सबसे तेज़ डिलीवरी स्पीड पर उत्पादों का सबसे व्यापक चयन पेश करने के लिए उत्सुक हैं,” अमेज़न इंडिया के उपाध्यक्ष – एवरीडे एसेंशियल्स, हर्ष गोयल ने कहा।

सितंबर में अमेज़न ने घोषणा की थी कि पिछली तीन महीने की अवधि के आधार पर भारत में अमेज़न नाउ की वार्षिक सकल बिक्री 1 बिलियन डॉलर के आंकड़े तक पहुंच गई है। कंपनी देशभर के 300 से अधिक शहरों के ग्राहकों तक अमेज़न नाउ का विस्तार कर भारत का सबसे बड़ा ‘डिलीवरी-इन-मिनट्स’ नेटवर्क बनाने की राह पर है। कंपनी अपने विशेष फुलफिलमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर का लगातार विस्तार कर रही है, ताकि देशभर के ग्राहकों को विक्रेताओं के उत्पादों का सबसे बड़ा चयन – जब उन्हें ज़रूरत हो, तब – उपलब्ध कराया जा सके: दसियों हज़ार उत्पाद मिनटों या कुछ घंटों में, 10 लाख से अधिक उत्पादों का और भी व्यापक चयन उसी दिन, 40 लाख से अधिक उत्पाद अगले दिन और लाखों अन्य उत्पाद अनलिमिटेड, फ्री प्राइम डिलीवरी के साथ।

8 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में ग्राहक अमेज़न नाउ पर कई तरह के उत्पादों पर आकर्षक डील्स का लाभ उठा सकेंगे। Amazon.in पर ग्राहकों को स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, होम एसेंशियल्स समेत कई अन्य उत्पादों के व्यापक चयन पर शानदार डील्स मिलेंगी। एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड तथा ईएमआई ट्रांज़ैक्शन पर ग्राहकों को 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। प्राइम मेंबर्स को 10% तक की अतिरिक्त बचत मिलेगी।

आपके इलाके में अमेज़न नाउ उपलब्ध है या नहीं, यह जानने के लिए अपना अमेज़न शॉपिंग ऐप खोलें और सबसे ऊपर ‘Now’ बैनर देखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *