April 21, 2026
image (2)

चित्रगुप्तनगर और मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग- अलग गोदामों में छापामारी कर 67 हजार नशीली सूई और छह हजार प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किए हैं। मामले में दी आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सरकारी अस्पतालों में सप्लाई की जाने वाली एंटी स्नैक वेनम (सांप काटने पर दी जाने वाली दवा) भी जब्त की है।
सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के बहादरपुर आरओबी के पास गुप्त सूचना के आधार पर मेहटीगंज के अर्णव कुमार को हिरासत में लिया गया। उसके पाय से नशे का इंजेक्शन बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि पाय के एक मादाम से ला रहा है। पुलिस ने गोदाम में छापामारी की तो वहां से 31 हजार 250 नशीला इंजेक्शन और 5760 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बनाया कि गोदाम कंकड़बाग के मंटू कुमार संचालित करता है, जो पिछले
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर परापारी की तो वहां से 35 हजार से
अधिक नशीला इंजेक्शन और पांच हजार से अधिक कफ सिरप बरामद हुआ। यहां से भूतनाथ रोड निवासी छोटू कुमार को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में छोटू ने बताया कि मंटू नशीला इंजेक्शन और प्रतिबंधित कफ सिरप का अवैध कारोबार करता कुमार है। उसका गोपालपुर में भी गोदाम है। पुलिस ने वहाँ भी छापामारी कर 1800 पौस नशीला इतक्यान बरामद किया।
सिटी एसपी ने बताया कि प्रतिबंधित दवाओं का अवैध करोबार करने के मामले में मंटू कुमार और विनोद प्रसाद को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। मंटू पर गोपालपुर और चित्रगुप्त नगर थाने में इस तरह के अवैध कारोबार करने के मामले में केस दर्ज हैं। गिरफ्तार लोगों के पास से एक स्कूटी, दो चाइक, एक कार और दो मोवाइल भी बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *