May 28, 2026
image

पटना के Kurji मोड़ के पास बुधवार को तेज रफ्तार बाइक हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक डिवाइडर से टकराते ही युवक कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा।
घटना Patliputra Police Station क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
100 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई बाइक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक राजापुर पुल की ओर से दानापुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज गति से डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे के बाद युवक करीब चार से छह फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरा, जबकि बाइक दूसरी दिशा में जा फेंकी गई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। युवक की पहचान रहीस के रूप में हुई
मृतक की पहचान 26 वर्षीय रहीस के रूप में हुई है। बताया गया कि वह कुर्जी इलाके में किराए के फ्लैट में रहकर काम करता था।
घटना की सूचना मिलते ही उसके परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। हादसे के बाद सड़क पर लगी भीड़
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। करीब 20 मिनट तक इलाके में अफरातफरी की स्थिति बनी रही।

ट्रैफिक रेगुलेशन में तैनात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भीड़ को हटाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।
पुलिस जांच में जुटी
पाटलिपुत्र थाना पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और बाइक पर नियंत्रण खोने की बात सामने आई है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *