April 21, 2025
Screenshot_2024-05-23_204833

सिलीगुड़ी :- शारीरिक संबंध बनाने के आरोप मे एक युवक गिरफ्तार। सिलीगुड़ी महिला थाने की पुलिस ने युवती को अपना परिचय छुपाकर शादी का सपना दिखाकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस-प्रशासन ने आरोपी को कूचबिहार से गिरफ्तार किया।आरोपी का नाम नजरूल हुसैन है। वह कूचबिहार का निवासी है।खबरो के अनुसार बताया गया है की, करीब एक वर्ष पहले नजरूल काम की तलाश में कूचबिहार से सिलीगुड़ी आया था। इस दौरान नजरूल की मुलाकात एक युवती से हुई। नजरूल ने युवती को अपना नाम कृष्णो राय बताया। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। नजरूल ने युवती से शादी करने का वादा किया और फिर दोनों एक साथ रहने लगे। आरोप है कि इस दौरान नजरूल ने युवती के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। कुछ समय बाद नजरूल उर्फ कृष्णो सिलीगुड़ी से अचानक गायब हो गया।जिसके बाद युवती नजरूल की तलाश में कूचबिहार पहुंच गई। जहां पर उसे पता चला कि अपने प्रेमी कृष्णो राय का नाम नजरूल हुसैन है और वह शादीशुदा है। सच्चाई जानने के बाद युवती सिलीगुड़ी पहुंचकर 19 तारीख को सिलीगुड़ी महिला थाने में धोखाधड़ी और शादी का सपना दिखा कर उसके साथ शारीरिक संबध बनाने के आरोप में नजरूल के विरूद्ध एक लिखित शिकायत दर्ज करा दी।जिसके बाद सिलीगुड़ी महिला थाने की पुलिस ने बुधवार को कूचबिहार से अरोपीय युवक नजरूल हुसैन को गिरफ्तार कर सिलीगुड़ी ले आई। आज महिला थाने की पुलिस ने आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *