July 14, 2026
SPORTS

डूरंड कप की तैयारियों के तहत जमशेदपुर एफसी ने सोमवार से अभ्यास शुरू कर दिया। हेड कोच कैज़ाद अंबापर्दिवाला के मार्गदर्शन में टीम फ्लैटलेट में जुट रही है। पहले चरण में मोहम्मद सनन, रोसेनबर्ग गिल्बर्ट गेब्रियल, एल्बिनो गोम्स, श्रीकुट्टन वी.एस., प्रफुल्ल कुमार, निखिल बारला, अमृत गोप, प्रणय हलदर, लालहरियातपुइया चावंग्थू और सौरव दास सहित कई वरिष्ठ भारतीय खिलाड़ी रिपोर्ट कर चुके हैं।

क्लब इस बार डूरंड कप में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं को भी मौका देगा, ताकि उन्हें पहली टीम के साथ खेलने का अनुभव मिल सके। कैज़ाद अंबापर्दिवाला ने कहा कि खिलाड़ी सकारात्मक सोच के साथ लौटे हैं और डूरंड कप टीम के लिए मैच फिटनेस हासिल करने तथा युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का बेहतरीन मंच है।

ग्रुप-सी में शामिल जमशेदपुर एफसी का पहला मुकाबला 26 जुलाई को रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में श्रीलंका की डिफेंडर्स एफसी से होगा। इसके बाद टीम 4 अगस्त को स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली और 13 अगस्त को इंडियन एयर फोर्स फुटबॉल टीम के खिलाफ मैच खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *