बिहार की राजधानी पटना में एक दर्दनाक हादसे में 2 सफाई कर्मियों की मौत हो गई. बुधवार सुबह 9 बजे के करीब खबर मिली की एक मजदूर इनकम टैक्स चौराहे के बिल्कुल सामने चैंबर की सफाई करने दर घुसा और बेहोश हो गया. उसे बचाने के लिए दूसरा मजदूर भी चैंबर में अंदर गया तो वो भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया.
बिहार की राजधानी पटना में एक दर्दनाक हादसे में 2 सफाई कर्मियों की मौत हो गई. बुधवार सुबह 9 बजे खबर मिली की एक मजदूर इनकम टैक्स चौराहे के बिल्कुल सामने चैंबर की सफाई करने के लिए नीचे उतरा और बेहोश हो गया. उसे बचाने के लिए उसका साथी भी चैंबर में अंदर गया तो वो भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया. दोनों सफाई कर्मियों के नाम दीपू चौधरी और जितेंद्र पासवान है. इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया. सफाई कर्मियों को निकालने के लिए एक पुलिसकर्मी खुद चैंबर में उतरा लेकिन वो भी जहरीली गैस से बेहोश होते-होते बचा. सफाई कर्मियों को बचाने के लिए बगल के गार्डिनर अस्पताल से ऑक्सीजन मंगवाया गया लेकिन पाइप छोटी पड़ गई. खबर कवर करने गई ईटीवी / न्यूज18 हिंदी की टीम ने पुलिसकर्मियों के सहयोग से मजदूरों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. इस दौरान 2 स्थानीय निवासियों ने अंदर घुसकर पुलिस की हथकड़ी की रस्सी को मजदूरों में बांधने की कोशिश 4 से 5 बार की लेकिन जहरीली गैस के आगे वो भी नाकाम हो गए. बाद में दोनों मजदूरों को किसी तरह बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की मौत हो गई.
