August 19, 2026
image (1)

राजा बाजार ओवरब्रिज पर एक महिला से चेन छिनतई के प्रयास में पुलिस ने ऑटो चालक समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में फुलवारी शरीफ के नया टोला निवासी मो. सिकंदर और मो. नाजिम हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। घटना सोमवार की शाम की है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पाटलिपुत्र कॉलोनी से ऑटो से अपने घर चित्रकुट नगर दानापुर जा रही थी। ऑटो में चालक के अलावा पहले से दो युवक बैठे थे। राजा बाजार ओवरब्रिज
पर सुनसान जगह देखकर ऑटो सवार युवकों ने उससे चेन छीनने का प्रयास किया। शोर मचाते हुए व्रह ऑटो से उतर गई। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक भी वहां पहुंच गए और ऑटो चालक के पक्ष में बात करने लगे। हंगामा बढ़ता देख ऑटो और बाइक सवार बदमाश मौके से भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग और राहगीर जुट गए। इस दौरान ऑटो में सवार एक बदमाश मौके से फरार हो गया। वहीं ऑटो चालक और उसके एक साथी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *