June 24, 2026
SPORTS (1)

पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार तथा पूर्वी सिंहभूम जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर, जमशेदपुर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले एवं राज्य का गौरव बढ़ाने वाले कुल 37 पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन शामिल हुए। उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान तथा अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम अर्नव मिश्रा, पूर्व ओलंपियन हरभजन सिंह की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। उपायुक्त ने अपने संबोधन में अतिथियों ने खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास एवं खेल गतिविधियों के प्रोत्साहन हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सम्मानित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां न केवल जिले और राज्य का गौरव हैं, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार की खेलोन्मुखी नीतियों एवं सुविधाओं का लाभ उठाकर खिलाड़ी भविष्य में और भी बड़ी सफलताएं अर्जित करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन  रूपा रानी तिर्की, जिला खेल पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला खेल विभाग द्वारा ओलंपिक दिवस के अवसर पर आयोजित बालक एवं बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीमों को भी स्वर्ण एवं रजत पदक के साथ ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित खिलाड़ियों में शूटिंग, शतरंज, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, तैराकी, तीरंदाजी, ताइक्वांडो, कबड्डी एवं फुटबॉल सहित विभिन्न खेल विधाओं के खिलाड़ी शामिल थे। समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेल प्रेमी एवं विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।पूरा  खिलाड़ियों के सम्मान के माध्यम से खेल संस्कृति को सशक्त बनाने तथा युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का सार्थक संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *