June 6, 2026
BIHAR

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत की ओर से बारिडीह स्थित विजया गार्डन (5 नंबर गार्डन) में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नीम, आम, अमरूद, अशोक और पीपल सहित 25 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन संगठन की राष्ट्रीय सह प्रदेश अध्यक्ष चंदा सिंह के निर्देश पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बारिडीह मंडल अध्यक्ष बीना सिंह ने की।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष शाह, मीडिया प्रभारी श्वेता सिंह, जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह, टेल्को मंडल अध्यक्ष पूनम सिंह सहित सिकी सिंह, मोनी सिंह, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष पूनम सिंह, सरोजनी सिंह, इंदू सिंह, अंजली सिंह, बबीता सिंह, निशा सिंह, सुषमा सिंह, रितु सिंह, लक्ष्मी सिन्हा, डॉली सिंह एवं संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि समाज की भागीदारी से ही हरित और स्वच्छ पर्यावरण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *