February 13, 2026
RIVER-2

उत्तर बंगाल में और पहाड़ पर हो रही लगातार बारिश के कारण उत्तर बंगाल की सभी नदियां तूफान पर हैं। इस बीच उत्तर बंगाल से होकर बहने वाली लिस नदी का बांध टूट गया है। बांध टूटने के कारण जलपाईगुड़ी जिले का बागराकोट ग्राम पंचायत की चंदा कॉलोनी में मकान पानी में डूब गए हैं। पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। लोग अपना घर छोड़कर जान बचाने के लिए सड़कों पर शरण लिए हुए हैं। 

इस बीच जलस्तर इतना बढ़ गया है कि लोगों की  मदद के लिए सेना को उतारना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक नदी के बांध का करीब 20 से 25 मीटर हिस्सा बह गया है। इसके बाद पानी चंदा कॉलोनी में लोग घरों में घुस गया है। हालांकि प्रशासन तत्परता के साथ मदद के लिए आगे आया है। एक तरफ सेना  उतार कर लोग मदद पहुंचाई जा रही है, दूसरी तरफ बांध का निर्माण कार्य भी युद्धकालीन स्तर पर शुरू कर दिया गया है।

कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द बांध का मरम्मत की जाये। बांध के मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया हैबागराकोट क्षेत्र के तृणमूल अध्यक्ष राजेश छेत्री ने कहा कि नदी को मुख्यधारा में वापस लाने का काम शुरू हो गया है। जरूरत पड़ने पर और जेसीबी मंगाई जाएंगी। नदी की धारा मोड़कर फिर जाल और पत्थरों से तटबंध की मरम्मत का काम शुरू हो चुका है।उधर, तीस्ता नदी की बाढ़ से माल ब्लॉक का टोटो गांव एक बार फिर जलमग्न हो गया है। निवासी इधर-उधर जाकर अपनी जान बचा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *