April 25, 2026
TATA (2)

टाटा स्टील के स्पोट्र्स विभाग की ओर से जेआरडी टाटा स्पोट्र्स में 11 से 31 मई तक समर कैम्प का आयोजन किया जाएगा जिसमेंं अलग-अलग 19 खेलों का आयोजन किया जाएगा. इस बार आयोजन में 3500 से अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है। जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रेसवार्ता में कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डी बी सुन्दर रामन ने कहा कि टाटा स्टील का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए मंंच प्रदान करना है. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आयोजित समर कैम्प में 2,995 प्रतिभागियों ने भाग लिया था जबकि इस बार 3500 प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि इस बार समर कैम्प में 40 स्पेशल बच्चे व मस्ती की पाठशाला के 60 बच्चे भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि समर कैम्प का आयोजन जेआरडी टाटा के अलावा टाटा स्टील कलिंगानगर, टाटा स्टील गम्हरिया, टाटा स्टील मेरामंडली व रॉ मेटेरियल में आयोजन किया जाएगा जिससे युवा प्रतिभाओं को इसका फायदा मिलेगा।

समर कैम्प में अलग-अलग 19 खेलकूद होंगे

उन्होंने कहा कि समर कैम्प में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल, तैराकी, योग, ज़ुम्बा, कराटे, बॉक्सिंग, शतरंज, घुड़सवारी, रोलर स्केटिंग, बास्केटबॉल सहित अन्य खेलकूद होंगे. टाटा स्टील 4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए अपने रोल बॉल स्केटिंग कार्यक्रम को जारी रखेगी, साथ ही दुनिया के सबसे तेजी से लोकप्रिय हो रहे खेलों में से एक पिकलबॉल को भी शामिल किया जाएगा जिसमें सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे. समर कैम्प में वयस्कों के लिए आत्मरक्षा के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ-साथ सुव्यवस्थित वेट लॉस व फिटनेस पहल भी उपलब्ध करायी जाएगी जिससे सभी उम्र के लोगों को फायदा मिले।

खेलकूद के अलावा विशेष सत्र भी होंगे आयोजित

प्रतिभागियों के समग्र खेल विकास को और सशक्त बनाने के लिए एक इन-हाउस न्यूट्रिशनिस्ट के खेल पोषण और हाइड्रेशन पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे उनकी फिटनेस और प्रदर्शन क्षमता में सुधार हो सके. इसके साथ ही, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त स्किल ट्रेनिंग संस्था लीडिंग यूथ अलग-अलग आयु वर्गों के अनुरूप विशेष रूप से डिज़ाइन की गई कार्यशालाएं आयोजित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *