August 1, 2026
CPORTS

जेआरडी टाटा की जयंती के अवसर पर टाटा स्टील की ओर से शुक्रवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंटर चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 30 प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी रणनीतिक क्षमता और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग में नविका जायसवाल ने प्रथम, प्रिंस कुमार ने द्वितीय तथा दिव्यांश गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में सर्वा नायक विजेता रहे, जबकि अंशुल आदित्य दूसरे और मो. अहयान इब्राहिम तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग में सनाया गुप्ता ने पहला, राज नंदिनी ने दूसरा और यशना उदित ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं कुमार आश्रुत को सर्वाधिक उभरते खिलाड़ी के विशेष सम्मान से नवाजा गया।

समापन समारोह में टाटा स्टील की हेड, एचआरएम (एमेनिटीज, कैंटीन एवं सीडब्ल्यू सेल) ऋचा केडिया मुख्य अतिथि तथा टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर (स्पोर्ट्स) संजय कुमार मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि शतरंज जैसे खेल युवाओं में रणनीतिक सोच, धैर्य और निर्णय क्षमता का विकास करते हैं।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के अभिभावक भी मौजूद रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन जेआरडी टाटा की प्रेरणादायी विरासत को समर्पित रहा तथा युवा खिलाड़ियों में खेल भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *