April 19, 2026
rater-1

पानी नहीं तो वोट नहीं। पहले पानी फिर वोट. पानी की मांग को लेकर  जलपाईगुड़ी के लोगों  ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। जलपाईगुड़ी  के 22 नंबर वार्ड स्थित मसकलबाड़ी होली नगर कॉलोनी में  विरोध प्रदर्शन को लेकर काफी तनाव देखने को मिल रहा है। सड़क जाम के कारण डीएसपी की पुलिस गाड़ी को भी मार्ग बदल कर जाना प़डा। स्थानीय लोगों  की शिकायत है कि उन्हें नगर पालिका से काफी समय से पानी नहीं मिल रहा है। जिससे उन्हें विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *