May 30, 2026
image (3)

शुक्रवार को रतनपुर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी मोहल्ला स्थित यूको बैंक के समीप कैश वैन के गार्ड की बंदूक से चली गोली से ऑफिस ब्वॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। आफिस ब्वॉय लोहियानगर निवासी सुबोध दीक्षित के 32 वर्षीय पुत्र अनिल दीक्षित रोज की तरह मुख्य शाखा से कैशवैन में कैश रख रहा था, इसी क्रम में गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली ऑफिस ब्वॉय के जांघ में लगी है। गोली लगते ही बैंककर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां ऑपरेशन किया गया है। घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची रतनपुर पुलिस ने कैश वैन के गार्ड भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला निवासी वरूण सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वहीं, निजी क्लीनिक पहुंच बैंककर्मियों समेत कैशवैन के कर्मियों से भी पूछताछ की है। पुलिस ने बंदूक भी जब्त किया गया है। प्रथम दृष्यता गार्ड के हाथ से बंदूक गिरने से गोली चलने की बात कही जा रही है।
हालांकि, पुलिस सीसीटीवी फुटेज व गार्ड के लाइसेंस व बंदूक के रखरखाव की जांच पड़ताल भी करा रही है। स्थानीय लोगों ने कैश मैनेजमेंट कंपनी एसआइएस के गार्ड को लुंंज-पुंज बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। इसके पूर्व भी उक्त कंपनी के कैशवैन की सुरक्षा में लगे गार्ड के पास से अवैध हथियार की बरामदगी हो चुकी है।
इससे पहले भी बेगूसराय पुलिस ने छापेमारी कर CMS कंपनी के सुरक्षा गार्ड को फर्जी लाइसेंस और अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था।

मृत्युंजय शर्मा एवं जितेंद्र कुमार के साथ सुरक्षा गार्ड के रूप में प्रतिनियुक्त मुंगेर जिले के टीकारामपुर निवासी शंभू यादव को एक अवैध दोनाली बंदूक एवं छह कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *