रोहतास पुलिस ने महाराष्ट्र से जुड़े साइबर ठगी रैकेट का भंडाफोड़ किया हैl डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 86 लाख की ठगी के तीन आरोपितों को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से रोहतास पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है l एसपी रौशन कुमार ने सोमवार को साइबर थाना में गत दो मई को मदन गोपाल पांडेय,शिवसागरथाना क्षेत्र के. कोनार गांव निवासी श्याम नारायण पांडेय, ग्राम–कोनार, थाना–शिवसागर ने सूचना दी गई कि साइबर अपराधियों द्वारा इनके बैंक खाते को साइबर ठगी में इस्तेमाल करके लगभग 86 लाख जमा तथा निकासी कर लिया है।
सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई को पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष गौरव कुमार यादव साइबर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गयाl अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।
उन्होने बताया कि तकनीकी अनुसंधान से ज्ञात हुआ कि वादी के खाते पर महाराष्ट्र से डिजिटल अरेस्ट के दो प्राथमिकी दर्ज है l जिसमें वादी के खाते में क्रमश: 48 लाख तथा 38 लाख क्रेडिट हुए है।
एसपी ने बताया कि इस कांड में संलिप्त तीन साइबर अपराधियों को वाराणसी से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्त में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सातवार निवासी पुरुषोत्तम सिंह, कारगहर निवासी अनिल कुमार ,शिवसागर के कोनार गांव निवासी राजीव कुमार चौबे, शामिल हैंl
