May 5, 2026
image (1)

दिनारा थाना क्षेत्र के आरा मोहनियां नेशनल हाइवे संख्या 319 पर बेलवैया मठिया मोड़ के समीप सोमवार की भोर में लगभग साढ़े तीन बजे एक अनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई तथा 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
सभी मठिया और अन्य गांव के निवासी हैं। मृतकों में मठिया निवासी अशोक कुमार सिंह 45 वर्ष, पिंटू कुमार 35 वर्ष, रामेश्वर सिंह 38 वर्ष, नटवार थाना क्षेत्र के मिश्रवालिया निवासी छोटू कुमार 20 वर्ष तथा कैमूर जिला के भगवानपुर निवासी राम बरत सिंह 44 वर्ष शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया। तिलक समारोह से वापस लौटते वक्त हादसा
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी लोग चेनारी के लोधी गांव में अशोक कुमार की पुत्री का तिलक चढ़ाकर गांव लौट रहे थे। गांव के पास मोड़ पर बस और पिकअप को खड़ा कर कुछ बस से उतर रहे थे और पिकअप से कुछ सामान उतारकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच एक अनियंत्रित कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत और दस लोग जख्मी हो गए हैं। कंटेनर को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक भाग निकला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम ले जाया गया है। घटनास्थल पर एसडीपीओ बिक्रमगंज, दिनारा थानाध्यक्ष,भानस थानाध्यक्ष, नटवार थानाध्यक्ष,दावथ थानाध्यक्ष, सूर्यपुरा थानाध्यक्ष तथा बिक्रमगंज थानाध्यक्ष मौके पर कैंप किए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *