भारत की सर्वश्रेष्ठ वायर्स और केबल्स कंपनी, पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड ने सिलीगुड़ी में ‘क्विक सर्विस डिपो’ लॉन्च कर पूर्वी भारत में अपनी मौजूदगी का विस्तार किया है। यह कदम कंपनी की उस बड़ी रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत वह तेज़ी से बढ़ रहे टीयर-2 और टीयर-3 बाज़ारों में अपनी पहुंच का और विस्तार करना चाहती है । न्यू जलपाईगुड़ी (एनजीपी) स्टेशन से लगभग सात किमी दूर स्थित, 9,250 वर्ग फुट के दायरे में बना यह डिपो उत्पादों की तेज़ी से रवानगी सुनिश्चित करता है और पूरे क्षेत्र में उनकी उपलब्धता को बेहतर बनाता है। यह पॉलीकैब के हर तरह के उत्पाद के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें वायर, लाइटिंग, पंखे, स्विच और स्विचगियर शामिल हैं। इससे चैनल भागीदारों और ग्राहकों को समय पर उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे।
यह डिपो विशेष भंडारण और वितरण केंद्र के रूप में काम करेगा, जिससे कंपनी का कामकाज मुख्य बाज़ारों के और करीब आ जाएगा। इससे काम पूरा होने में लगने वाला समय (टर्नअराउंड टाइम) कम होगा और मौजूदा तथा नए, दोनों तरह के ग्राहक वर्गों के लिए सेवा की क्षमता में सुधार होगा। पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बी2सी, श्री इश्विंदर सिंह खुराना ने इस नई पहल पर अपनी टिप्पणी में कहा, “पूर्वी भारत के कई अलग-अलग उपभोग क्षेत्रों में उत्पादों की भारी मांग है। सिलीगुड़ी में इस डिपो की स्थापना होने से, हम इन उभरते हुए छोटे-छोटे बाज़ारों में अपनी पहुंच और बढ़ा रहे हैं। इससे हम अपने चैनल भागीदार के और करीब पहुंच पाएंगे और उनकी ज़रूरतों को अधिक तेज़ी से पूरा कर पायेंगे। इस रणनीति से हमें अपनी सेवा की गति बढ़ाने और उत्पादों की उपलब्धता बेहतर बनाने में मदद मिलती है, साथ ही यह भी सुनिश्चित होता है कि भागीदार ग्राहकों की बदलती ज़रूरतों के अनुरूप सेवा प्रदान कर सकें।”
पॉलीकैब अपनी विस्तार की रणनीति के तहत प्रमुख बाज़ारों में वितरण से जुड़े बुनियादी ढांचे में निरंतर निवेश कर रही है। सिलीगुड़ी में स्थापित इस नए डिपो से स्थानीय स्तर पर रोज़गार के अवसर पैदा होंगे और इस क्षेत्र के दूर-दराज़ के इलाकों तक कंपनी के उत्पादों की पहुंच बढ़ेगी।
