May 20, 2026
image (7)

पटना के मरीन ड्राइव पर मंगलवार रात बीएमडब्ल्यू कार में अचानक आग लग गई। दोनों तरफ से आने वाली गाड़ियां रुक गईं। देखने वाले राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
आग की तेज लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते गाड़ी के आगे का हिस्सा पूरी तरह से जल कर खाक हो गया l इसी बीच राहगीरों में से किसी एक ने अग्निशमन की टीम को खबर की। उसके बाद मौके पर लोदीपुर अग्निशमन की टीम पहुंची।
करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कार में कोई मौजूद नहीं था। लोदीपुर अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि यह घटना देर रात की है। कार के अंदर सीट और अन्य चीज ज्वलनशील होती है, जिसके चलते लपटें तेज थीं।

हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। केवल कार को नुकसान पहुंचा है। आग कैसी लगी थी, इसके बारे में भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
कार ओनर से भी इसके बारे में जानकारी ली जाएगी। फिलहाल आपको पूरी तरह से बुझा दिया गया है। मरीन ड्राइव पर आग लगने की वजह से आधे घंटे तक अफ़रा-तफरी का माहौल बना रहा। लोगों ने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन मरीन ड्राइव साधन नहीं होने के चलते आग बुझाने में समस्या खड़ी हो रही थी। हालांकि सूझबूझ से पास से गुजरने वाली गाड़ियों को साइड कराना शुरू कर दिया गया। जिससे सिर्फ बीएमडब्ल्यू कर को नुकसान पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *