बिहार पुलिस ने साइबर ठगी की राशि के लेन-देन में इस्तेमाल होने वाले पांच हजार से अधिक संदिग्ध म्यूल खातों को चिह्नित किया है। पटना और चंपारण क्षेत्र में ऐसे खातों की संख्या सबसे अधिक मिली है। राज्य में मिले कुल म्यूल खातों में 30 प्रतिशत से अधिक इसी क्षेत्र में पाए गए हैं। पटना में 672, मोतिहारी में 509 और बेतिया में 454 खाते मिले
पटना में सर्वाधिक 672, मोतिहारी में 509 और बेतिया में 454 संदिग्ध म्यूल खातों की पहचान की गई है। इसके अलावा नालंदा और गया भी संदिग्ध खातों की संख्या के मामले में शीर्ष पांच जिलों में शामिल हैं। इन खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम के लेन-देन का संदेह है।
