October 9, 2026
BUSNIESS

निक्को जुबली पार्क प्रबंधन और निक्को जुबली पार्क वर्कर्स यूनियन के बीच वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बोनस समझौता संपन्न हो गया। समझौते के तहत पार्क के सभी कर्मचारियों को लगभग 31,500 रुपये बोनस के रूप में दिए जाएंगे।
समझौते पर प्रबंधन की ओर से डायरेक्टर इंचार्ज (कोलकाता) राहुल मित्रा, डायरेक्टर सुब्रा दास मुखर्जी और असिस्टेंट मैनेजर इंचार्ज अंकित भारद्वाज ने हस्ताक्षर किए। वहीं, यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, सह-अध्यक्ष बीके डिंडा, उपाध्यक्ष ददन सिंह, महासचिव परवीन पातर तथा कमेटी सदस्य केएस सैंडल, पुरंदर मोहंती और संतोष जैन ने हस्ताक्षर किए।
इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहा कि निक्को जुबली पार्क जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों, कर्मचारियों के परिवारों तथा ग्रामीणों के लिए मनोरंजन का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। टाटा स्टील के उच्च प्रबंधन के संरक्षण में संचालित इस पार्क के विकास की और भी संभावनाएं हैं। उन्होंने पार्क के विस्तार और आधुनिक मनोरंजन सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया।
पांडे ने डायरेक्टर इंचार्ज राहुल मित्रा से पार्क के भविष्य की विकास योजनाओं के बारे में भी जानकारी मांगी। इस पर मित्रा ने बताया कि इस वर्ष चीन से मंगवाकर दो नए मनोरंजन इवेंट शुरू करने की योजना है। इससे बच्चों सहित अन्य लोगों को मनोरंजन के नए विकल्प मिलेंगे।
यूनियन अध्यक्ष ने बेहतर बोनस समझौते के लिए प्रबंधन के प्रति आभार जताया। वहीं, कर्मचारियों ने बोनस की घोषणा पर खुशी व्यक्त करते हुए अध्यक्ष राकेश्वर पांडे का स्वागत किया।
पांडे ने उम्मीद जताई कि पार्क के विकास के साथ-साथ कर्मचारियों की प्रगति और सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। इससे शहर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेहतर मनोरंजन सुविधाएं मिल सकेंगी। इसी के साथ बोनस समझौता संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *