ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच, क्षेत्रीय इकाई दस नंबर बस्ती, जमशेदपुर की नई कमेटी का गठन चुनाव संचालन समिति के तत्वावधान में किया गया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक कुमार धीरेंद्र व किशोर कुणाल गौतम के नेतृत्व में संपन्न हुई।
चुनाव संचालन समिति के संयोजक राज किशोर सिंह की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। सभा का संचालन मनीष कुमार द्वारा किया गया। चुनाव में दस नंबर बस्ती क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नई कमेटी के गठन में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।
नवनिर्वाचित कमेटी
महिला अध्यक्ष: रूमा कुमारी
महासचिव: प्रशंसा कुमारी (पम्मी कुमारी)
कोषाध्यक्ष: निरुपमा कुमारी
वरीय उपाध्यक्ष: पुष्पा पांडेय
उपाध्यक्ष:
जूही ठाकुर, रीमा सिंह, किरण सिंह एवं मिली चौधरी।
सचिव:
गायत्री कुमारी, पिंकी कुमारी, नीनी कुमारी, रजनी शर्मा एवं प्रीति।
सहसचिव:
डेजी पांडेय, नीतू शर्मा, जुगनू भारती, शोभा सिंह एवं अनीता देवी।
मुख्य संरक्षक:
शोभा सिंह एवं रश्मि शर्मा।
संरक्षक:
गीता सिंह, नीलम चौधरी, वदेही चौधरी, श्यामा चौधरी एवं अर्चना चौधरी।
कार्यकारिणी सदस्य:
प्रीति, आभा, निमा, ऋतु, रितु, कुसुम, रूपा, रोजी, निशा रानी, नीमा देवी, पूनम पांडेय, ममता सहित अन्य सदस्य चुने गए।
अगले वर्ष 10 कन्याओं के सामूहिक विवाह का लक्ष्य
कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच, क्षेत्रीय इकाई दस नंबर बस्ती, जमशेदपुर के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार चौधरी (पप्पू जी) एवं महासचिव श्री मनीष कुमार की ओर से एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल की घोषणा की गई।
उन्होंने बताया कि समिति द्वारा अगले वर्ष 10 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना तथा समाज में सामूहिक सहयोग, सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना है।
मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि इस सामाजिक कार्य को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों एवं सदस्यों का सहयोग लिया जाएगा। सामूहिक विवाह के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक सहयोग देने का प्रयास किया जाएगा।
केंद्रीय नेतृत्व ने दी शुभकामनाएं
ब्रह्मर्षि विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार एवं केंद्रीय महासचिव जय कुमार ने दस नंबर बस्ती क्षेत्रीय इकाई की नवनिर्वाचित महिला कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कमेटी संगठन को मजबूत करने के साथ सामाजिक सेवा, महिला सशक्तीकरण एवं समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाएगी।
