September 28, 2026
image

रेलवे ट्रैक पर महिला की मौत के बाद इंसानियत को झकझोर देने वाला दृश्य सामने आया। शनिवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर स्वजन पहुंचे, पर शव की पहचान नहीं हो सकी। सुबह शव की पहचान के बाद भी क्षत-विक्षत शव करीब दो घंटे तक रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा। प्रत्यदर्शियों के अनुसार, सूचना देने के बावजूद दो घंटे तक जीआरपी मौके पर नहीं पहुंची। काफी देर तक रेल पुलिस के नहीं पहुंचने पर स्वजन ने खुद ही कपड़ों और प्लास्टिक की
मदद से शरीर के बिखरे अंगों को समेटा। इसके बाद रेल पुलिस पहुंची, पर स्वजन को खुद बांस के सहारे शव को उठाकर अस्पताल ले जाना पड़ा। बताया जाता है कि महिला रेलवे लाइन पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई और शव कई हिस्सों में बिखर गया। मृतका की पहचान मलयपुर निवासी अशोक सिंह की पत्नी अंजू देवी (50) के रूप में हुई। उनके पति और बेटा गोवा में मजदूरी करते हैं। वह अपनी बहू, पोता और पोती के साथ रहती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *