June 17, 2026
image

रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में बुधवार को पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया जाएगा। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव हडपसर रेलवे स्टेशन (पुणे) से इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन महाराष्ट्र और बिहार के बीच सीधी, किफायती एवं आधुनिक रेल संपर्क उपलब्ध कराएगी। पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन से बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश तथा महाराष्ट्र के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा। यह ट्रेन पुणे से दानापुर के बीच लगभग 1748 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *