झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत झारखंड बायोडायवर्सिटी बोर्ड एवं एलिफेंट प्रोजेक्ट, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में “अभिप्राय राष्ट्रीय आर्ट वर्कशॉप” का आयोजन 15 से 17 मई 2026 तक किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन माकुलाकोचा में होगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य कला के माध्यम से जैव विविधता, वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कार्यशाला में देश के विभिन्न हिस्सों से कलाकार भाग लेंगे और अपनी कलाकृतियों के जरिए प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।
आयोजकों के अनुसार वर्कशॉप के दौरान चित्रकला, लाइव आर्ट प्रदर्शन एवं पर्यावरण विषयक संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसमें स्थानीय कलाकारों एवं युवाओं की भी भागीदारी सुनिश्चित की गई है। झारखंड बायोडायवर्सिटी बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से लोगों में जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होगी।
