टाटा स्टील की ओर से संचालित टीएमएच व मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (एमटीएमएच प्रबंधन में बदलाव किया गया है। टीएमएच के वरिष्ठ सलाहकार (एनेस्थेसियोलॉजी) व एमटीएमएच के निदेशक डा. कोशी वर्गीस एक मई 2026 से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
उन्होंने कंपनी में 31 वर्षों से अधिक समय तक सेवाएं दीं. टाटा स्टील प्रबंधन ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. टाटा स्टील प्रबंधन ने मरीजों की बेहतर देखभाल व दोनों अस्पतालों के बीच समन्वय को और मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्ति की. टीएमएच के मुख्य सलाहकार व विभागाध्यक्ष (एनेस्थेसियोलॉजी) डा. देब संजय नाग को एमटीएमएच का नए निदेशक नियुक्त किया गया है।
वे 15 अप्रैल से अपने पद प्र्रभावी होंगे. डा. देव संजय नाग टीएमएच के कर्मचारी बने रहेंगे और टीएमएच की जीएम को रिपोर्ट करेंगे. साथ ही एमटीएमएच से जुड़े मामलों में वे अस्पताल के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे।
