विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी हो समाज बागुनहातु की ओर से रविवार को एक दिवसीय महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज के युवाओं समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान 140 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजकुमार सिंह तथा जमशेदपुर के उप प्रमुख शिव हांसदा उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन समिति की इस पहल की सराहना की। मौके पर आदिवासी हो समाज बागुनहातु के अध्यक्ष शिवचरण बारी ने कहा कि धर्म से बड़ा मानव सेवा है। किसी जरूरतमंद की जान बचाने से बड़ा पुण्य कोई नहीं हो सकता। समाज की सेवा और मानवता की रक्षा करना सभी का कर्तव्य है।
शिविर को सफल बनाने में राजा तुबिद, रवि सवैया, पल्लवी पुर्ती, तनु बिरुआ, राजू गुइया, विक्रम हेम्ब्रम, सरस्वती सवैया, मनोज हेम्ब्रम, निक्कू कुदादा, पोलू गागराई और ठनठन मुदुईया समेत आयोजन समिति के सदस्यों एवं समाज के गणमान्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन समिति ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से नियमित रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने की अपील की गई।
