June 30, 2026
image (1)

बिहार एसटीएफ ने मंगलवार की सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के टाप कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल और पांडव सेना के सरगना संजय सिंह को पटना जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया।
वह पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के निमा गांव का रहने वाला है। एसटीएफ के अनुसार संजय सिंह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। उसके खिलाफ बिहार समेत अन्य राज्यों में हत्या, रंगदारी, नरसंहार, अवैध खनन, भू-माफिया गतिविधियों और अन्य संगीन अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। एके 47 बरामदगी मामले में भी वांछ‍ित
एसटीएफ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी बिहटा थाना कांड संख्या 672/2025 में एके-47 बरामदगी मामले में भी वांछित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *