April 25, 2026
SPORTS

इंडियन सुपर लीग में शनिवार को जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब व चेन्नइयन एफसी के बीच मैच होगा।  जेएफसी का प्रयास रहेगा कि मैच में शुरुआत से बेहतर प्रदर्शन हो।  जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के हेड कोच ने भी टीम के सभी खिलाडिय़ों को सलाह दी है कि मैच में पिछडऩे के बाद वापसी करने की आदत छोडऩे कर शुरू से बेहतर प्रदर्शन करें. उन्होंने टीम के खिलाडिय़ों से कहा कि पहले गोल कर व घरेलू प्रशंसकों को खुश करें. उन्होंने पिछल ेकुछ मैचों में शुरुआत में गोल खाने की समस्या पर बात करते हुए कहा कि टीम पर सबसे ज्यादा दबाव अंदर से ही आता है।

उन्होंने कहा कि हमें जिस सबसे बड़े दबाव का सामना करना पड़ता है, वह दबाव है जो हम खुद पर डालते हैं, क्योंकि हम हर मैच जीतना चाहते हैं. उन्होंने केरला ब्लास्टर्स के हुए मैच के बारे में कहा कि मैच पर काफी हद तक नियंत्रण रखा था, लेकिन खराब डिफेंस के कारण गोल खाकर मैच हार गए।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ मैचों से हम पिछडऩे के बाद वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में जीत-हार का अंतर बहुत कम होता है. हमें पहले गोल करना होगा और मैच पर अपना दबदबा बनाना होगा, न कि हमेशा पिछडऩे के बाद वापसी की कोशिश करते रहना होगा. उन्होंने कहा कि घरेलू मैदान पर टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि चेन्नइयन एफसी मजबूत टीम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *