September 20, 2026
image (1)

पटना सिविल कोर्ट और पटना सिटी सिविल कोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली।
धमकी मिलने के तुरंत बाद सुरक्षा तंत्र हरकत में आ गया। एहतियात के तौर पर चल रही अदालती कार्रवाई को तुरंत रोक दिया गया और पूरे परिसर को खाली करा लिया गया। जज, वकील और मुकदमों के सिलसिले में आए आम लोगों को सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकाला।
सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है। पुलिस की टीम डॉग स्क्वायड के साथ पूरे कोर्ट परिसर और संवेदनशील इलाकों की सघन जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और धमकी देने वाले का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *