June 20, 2026
POLITICS (2)

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत निर्मित बिरसानगर अफोर्डेबल हाउसिंग परियोजना , नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार सुदिव्य कुमार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस परियोजना में दो आवासीय ब्लॉकों में कुल 644 फ्लैट निर्मित किए गए हैं। उद्घाटन समारोह के अवसर पर 322 लाभुकों को सांकेतिक चाबी एवं आवंटन पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर लगभग 1000 लाभुकों एवं उनके परिजनों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में माननीय सांसद श्री विद्युत वरण महतो, माननीय विधायक, जमशेदपुर पूर्व श्रीमती पूर्णिमा साहू उपस्थित रहीं, जबकि माननीय विधायक, जमशेदपुर पश्चिम श्री सरयू राय ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। रांची से माननीय मंत्री के साथ नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव, निदेशक (नगर प्रशासन) तथा निदेशक (सूडा) भी कार्यक्रम से जुड़े रहे।

परियोजना स्थल बिरसानगर में नगर आयुक्त श्री योगेन्द्र प्रसाद, उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार तथा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। लोकार्पण समारोह के उपरांत लाभुकों द्वारा अपने नए आवासों में गृह प्रवेश एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। परिवारों में उत्साह एवं हर्ष का वातावरण देखने को मिला तथा लाभुकों ने अपने सपनों का घर प्राप्त होने पर केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सांसद  विद्युत वरण महतो एवं माननीय विधायक, जमशेदपुर पूर्वी पूर्णिमा साहू द्वारा परियोजना परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश देते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का आह्वान किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से आवासीय परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई।

अपने संबोधन में मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। बिरसानगर अफोर्डेबल हाउसिंग परियोजना न केवल आवास उपलब्ध कराएगी, बल्कि हजारों नागरिकों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव लाएगी। यह परियोजना जमशेदपुर के शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है तथा “सभी के लिए आवास” के संकल्प को साकार करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *