उत्तर बिहार का एम्स कहे जाने वाले एसकेएमसीएच में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना फिर सामने आई है। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक महिला की यहां इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
स्वजन ने आरोप लगाया कि महिला को अस्पताल लाने के बाद भी एक घंटे से अधिक समय तक ट्राली पर ही छोड़ दिया गया। दर्द से छटपटाने के बावजूद किसी भी चिकित्सक या नर्स ने इलाज तो दूर हाथ तक नहीं लगाया।
