October 23, 2026
2026_10image_13_58_556120010guneet

आयुष्मान खुराना और ऑस्कर विजेता निर्माता गुनीत मोंगा कपूर फिल्म ‘उड़ता तीर’ के लिए साथ आए हैं। दोनों अपने करियर की शुरुआत से ही एक-दूसरे के सफर से परिचित रहे हैं। आयुष्मान का कहना है कि कंटेंट को लेकर उनकी और गुनीत की सोच काफी हद तक एक जैसी है। दोनों ऐसी कहानियों को पसंद करते हैं, जो लीक से हटकर हों और सिनेमा के माध्यम से महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा शुरू कर सकें।

गुनीत के साथ अपने जुड़ाव को याद करते हुए आयुष्मान ने कहा, “गुनीत ने मेरा पहला ऑडिशन लिया था। इसलिए हमारा रिश्ता काफी पुराना है। उसके बाद से हम लगातार एक-दूसरे के संपर्क में रहे हैं और एक-दूसरे के सफर को देखते आए हैं। अब आखिरकार हमें साथ काम करने का मौका मिला है।” अभिनेता ने कहा कि वह हमेशा अनूठे और पारंपरिक ढर्रे से अलग सिनेमा की ओर आकर्षित रहे हैं। वहीं, गुनीत ने भी भारतीय कहानियों को वैश्विक मंच तक पहुंचाने और अलग तरह की फिल्मों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ‘उड़ता तीर’ के जरिए दोनों देशभक्ति, एक्शन और कॉमेडी का मेल पेश करने जा रहे हैं।

आकाश कौशिक के निर्देशन में बनी ‘उड़ता तीर’ में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान भी नजर आएंगी। देशभक्ति पर आधारित यह एक्शन-कॉमेडी फिल्म अलग-अलग शैलियों को मिलाकर दर्शकों का मनोरंजन करने का प्रयास करेगी। फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *